फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana: Antyodaya Fair will be organized from 29

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना : अंत्योदय मेले का 29 से होगा आयोजन

Sun, 21 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana: Antyodaya Fair will be organized from 29
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मद्देनजर आयोजित बैठक में दिशा-निर्देश देते डीसी यश - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार को मुहैया कराने के लिए प्रदेश में 29 नवंबर से अंत्योदय मेला आयोजित किया जाएगा, इसके लिए सभी व्यापक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्त को इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी यशेंद्र सिंह ने प्रधान सचिव द्वारा दिए दिशा-निर्देशों की अनुपालना प्रभावी ढंग से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने वीसी के माध्यम से बताया कि अंत्योदय मेले में लोगों को बुलाया जाए। और वहीं उनके प्रार्थना पत्र लिए जाएं। प्रार्थना पत्र पर बैंक अधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि इन मेलों के लिए एक नोडल अधिकारी लगाया जाएगा। प्रार्थी को मुख्यालय से एसएमएस या वॉयस कॉल की जाएगी ताकि लाभार्थी निर्धारित समय पर मेले में पहुंचकर अपना आवेदन दे सकें। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार व डीडीपीओ एचपी बंसल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed