फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chhath festival: 50 thousand people of Purvanchal, Bihar, Uttarakhand and Chhattisgarh will worship the sun and fast

छठ पर्व : पूर्वांचल, बिहार, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के 50 हजार लोग करेंगे सूर्य की उपासना और व्रत

Tue, 18 Oct 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival: 50 thousand people of Purvanchal, Bihar, Uttarakhand and Chhattisgarh will worship the sun and fast
सालाराही तालाब में पूजा के लिए छोटे तालाब बनाते मजदूर। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिलेभर में इस बार पूर्वांचल (यूपी), बिहार, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के 50 हजार लोग छठ पर्व मनाने की तैयारी में जुटे हैं। सामाजिक सद्भाव के मद्देनजर यह पर्व जिला मुख्यालय के अलावा कोसली और धारूहेड़ा कस्बे में भी मनाया जाएगा। दीपावली पर्व के बाद 28 अक्तूबर से यह पर्व शुरू होगा और 31 अक्तूबर तक चलेगा। जिले में आधा दर्जन स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर एक स्थित सोलहराही तालाब पर पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। समिति के प्रधान रामधार शर्मा और दिवाकर चौबे ने बताया कि 28 अक्तूबर से हरियाणा में पर्व को मनाने का क्रम शुरू होगा। उस दिन नहाय-खाय परम्परा निभाई जाएगी। महिला एवं पुरुष उस दिन से छठ माता का व्रत रखना शुरू कर देंगे। 29 अक्तूबर को खरना आयोजन होगा, जिसमें इस पर्व से जुड़ी परंपराओं को हर परिवार और सदस्य निभाएगा। 30 अक्तूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 31 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छठ पर्व के इन चार दिनों तक पूर्वांचल के प्रत्येक परिवार में रात में प्रसाद बनाने और निशा पूजा करने का विधान है। 29 अक्तूबर को पकवान ठेकूआ, खस्ता और फलाहार, महिला, पुरुष और बच्चों के लिए नए वस्त्र पहनकर विधिपूर्वक छठ पूजन होगा। 30 अक्तूबर को सूर्य को अर्घ्य देने की परम्परा गाय के दूध से निभाई जाएगी, जो प्रत्येक व्रत रखने वाला पानी में खड़े होकर निभाएगा। 31 अक्तूबर को छठ पर्व के अंतिम दिन अलसुबह करीब 3 बजे सारा परिवार पर्व की तैयारी शुरू कर देगा। छठ पूजन के दौरान दान, सम्मान और शगुन देने की परंपरा भी निभाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed