{"_id":"69c6c7b2328390de8e00df33","slug":"chess-priyanshu-tops-in-the-mens-category-and-sonal-tops-in-the-womens-category-rewari-news-c-198-1-rew1001-235760-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शतरंज...पुरुष वर्ग में प्रियांशु व महिला वर्ग में सोनल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शतरंज...पुरुष वर्ग में प्रियांशु व महिला वर्ग में सोनल अव्वल
विज्ञापन
इंट्रा-कॉलेज शतरंज चैंपियनशिप शतरंज खेलते प्रतिभागी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज के स्पोर्ट्स क्लब की ओर से इंट्रा-कॉलेज शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय परिसर के कैफेटेरिया में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें 10 छात्राएं एवं 20 छात्र शामिल थे। पुरुष वर्ग में प्रियांशु व महिला वर्ग में सोनल अव्वल रही।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। प्रत्येक मुकाबला रोमांच और रणनीति से भरपूर रहा जहां विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में बीएससी बायोटेक प्रथम वर्ष के प्रियांशु प्रथम, एमएससी भूगोल प्रथम वर्ष के जतिन द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष के निशांत तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं महिला वर्ग में बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की सोनल प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की पूर्ति द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की करुणा तृतीय रही। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कविता गुप्ता ने कहा कि शतरंज न केवल मनोरंजन का माध्यम है बल्कि यह व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, धैर्य और रणनीतिक कौशल को भी विकसित करता है।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रामबीर जाखड़ ने छात्रों के प्रतिभागिता की सराहना करते हुए कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता, धैर्य और विश्लेषणात्मक सोच को विकसित करते हैं। कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने शुभकामनाएं दीं।