{"_id":"61d5cddf143c035cd3353210","slug":"cheating-of-four-lakh-28-thousand-on-the-pretext-of-leaving-a-car-in-a-draw-rewari-news-rtk634914930","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रॉ में कार निकलने का झांसा देकर चार लाख 28 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रॉ में कार निकलने का झांसा देकर चार लाख 28 हजार की ठगी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव महेश्वरी के विकास नगर निवासी एक कंपनी कर्मचारी को ठगों ने ड्रॉ के दौरान इनाम में कार निकलने का झांसा देकर चार लाख 28 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव महेश्वरी के विकास नगर निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने हर्बल लाइफ की दवा ऑनलाइन खरीदी थी। सात दिसंबर 2021 को उनके पास रमेश दुब्बली नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उन्होंने आनलाइन हर्बल लाइफ की जो दवा खरीदी थी, उसमें अब ड्रॉ हुआ है। उनका इनाम में कार निकली है। आरोपी ने वीडियो काल कर कार भी दिखाई। उन्होंने बताया कि वह कार के बदले नकद रुपये भी ले सकते हैं। इसके लिए फाइल चार्ज के 4200 रुपये देने होंगे। देवेंद्र ने फोन-पे के जरिये 4200 रुपये जमा करा दिए। इसके बाद आठ दिसंबर को जीएसटी के 18 हजार 900 रुपये, रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नाम पर 28 हजार 600 रुपये व लेट चार्ज के 25 हजार 200 रुपये जमा करा लिए। नौ दिसंबर को आरोपियों ने इंटरसिटी चार्ज के लिए 47 हजार 700 रुपये मांगे, जो उन्होंने भिवाड़ी स्थित एसबीआई से खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने देवेंद्र को झांसे लेकर में लेकर चार लाख 28 हजार 700 रुपये जमा करा लिए। इतने रुपये जमा कराने बाद भी आरोपी देवेंद्र से और रुपये मांगने लगे तो उन्हें ठगी का पता लगा। देवेंद्र ने मंगलवार को ठगी की शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।