फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cheated Rs 2.85 lakh in the name of investing in business by becoming a friend on Instagram

इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर 2.85 लाख रुपये ठगे

Tue, 23 Aug 2022 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 2.85 lakh in the name of investing in business by becoming a friend on Instagram
रेवाड़ी। ठग ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके एक युवक से व्यापार में निवेश के नाम पर 2 लाख 85 हजार रुपये ठग लिए हैं। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गोठड़ा टप्पा खोरी निवासी बीएसई स्टूडेंट अभिषेक ने बताया कि एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हैप्पी राव साहब नाम के युवक के साथ दोस्ती हुई थी। दोनों में आपस में बातचीत भी होती थी। 14 जून को गुरुग्राम के सहाय मॉल के बाहर इत्तेफाकन हैप्पी से मुलाकात भी हो गई। आरोप है कि उसी दिन हैप्पी ने अभिषेक को इंस्टाग्राम पर मैसेज करके एक व्यापार में सिर्फ 2 हजार रुपये निवेश करके मोटे मुनाफे का लालच दिया। पहले तो अभिषेक उसकी बातों में नहीं आया, लेकिन ज्यादा दबाव डालने पर उसने 2 हजार रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद हैप्पी ने उसके साथ खेल शुरू कर दिया। हैप्पी ने लालच दिया कि वह 50 हजार रुपये प्लस हो गया, इसका 20 प्रतिशत कमीशन उसे देना होगा। हैप्पी ने अपना कमीशन 14195 पहले मांगा। अभिषेक उसकी बातों में आ गया और फिर उसे 14195 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद हैप्पी ने दोबारा मैसेज किया कि जिस खाते में पैसे ट्रांसफर करने है, वह सरकारी बैंक है। बैंक को चेंज कराने के लिए कुछ चार्ज देना होगा। इसके बाद 15 हजार 670 रुपये भी ले लिए। आरोपी हैप्पी यहीं नहीं रूका। इसी तरह उसने 2 लाख 84 हजार 680 रुपये अपने खाते में डालवा लिए, जबकि अभिषेक के खाते में एक फूटी कौड़ी भी नहीं आई। हैप्पी इसके बाद भी उससे पैसे मांगता रहा, जिससे अभिषेक को शक हो गया। अभिषेक ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर हैप्पी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed