फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cheated of Rs 1 lakh on the pretext of investing in cryptocurrency

Rewari News: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर 1 लाख रुपये ठगे

Sun, 01 Jun 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1 lakh on the pretext of investing in cryptocurrency
रेवाड़ी। साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर गांव बलीयर खुर्द के एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर यशपाल से करीब 1 लाख रुपये ठग लिए। यशपाल ने शिकायत में बताया कि 27 मई को मोबाइल पर क्रिप्टो करेंसी निवेश के नाम का मैसेज आया। उन्होंने आठ अलग-अलग किश्तों में यह राशि भेजी। पहले 2 हजार रुपये, फिर 3 हजार रुपये, उसके बाद 7900 रुपए और 7899 रुपये भेजे। इसके बाद 14 हजार 999 रुपये, दो बार 18 हजार 539 रुपये और अंत में 31 हजार 299 रुपये का भुगतान किया।पीड़ित ने सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। 29 मई को थाना सदर रेवाड़ी में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed