फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cheated 35 thousand rupees on the pretext of returning the loan amount

उधार की रकम लौटाने का झांसा देकर 35 हजार रुपये ठगे

Tue, 01 Mar 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
cheated 35 thousand rupees on the pretext of returning the loan amount
रेवाड़ी। उधारी की रकम लौटाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 35 हजार रुपये चूना लगा दिया। बावल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बावल के वार्ड नंबर-2 स्थित वाल्मीकि मोहल्ला निवासी वेदप्रकाश के पिता जगदीश ने गांव बधवाना निवासी धर्मबीर को 41 हजार रुपये उधार दिए थे। धर्मबीर का वेद प्रकाश के पास फोन आया कि वह उसके पिता के उधार दिए रुपये लौटाना चाहता है। इसके लिए वह फोन-पे नंबर बता दे। धर्मबीर ने कहा था कि वह किसी और व्यक्ति से रुपये ट्रांसफर कराएगा। बीते दिन उसके पास एक कॉल आई और उसने खुद को धर्मबीर बताते हुए फोन-पे पर रुपये भेजने की बात की। साथ ही ठग ने कहा कि उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया है। उस पर क्लिक करने के बाद जानकारी एड करते ही रुपये उनके खाते में आ जाएंगे। वेद प्रकाश ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो पैसे आने की बजाए पहली बार में उसके खाते से 15 हजार, दूसरी बार 5 हजार और फिर तीसरी बार 15 हजार रुपये कट हो गए। खाते में रुपये आने की बजाय कटने के बाद उसने तुरंत उसी नंबर पर संपर्क किया तो नंबर ऑफ मिला। उसने तुरंत बैंक में जाकर पता किया तो उसके साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी मिली। वेदप्रकाश ने बैंक से अपने खाते की डिटेल निकलवाकर पुलिस को शिकायत दी। बावल पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस बैंक खाते की भी जांच कर रही है, जिससे में नकदी ट्रांसफर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed