{"_id":"6b05cf422b74d605410f1508","slug":"chaudhary-chhotu-ram-remembered-on-his-birth-anniversary-rewari-news-c-198-1-rew1001-249223-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जयंती पर याद किए गए चौधरी छोटूराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जयंती पर याद किए गए चौधरी छोटूराम
Tue, 24 Nov 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बावल के मुख्य बाजार में चौधरी छोटूराम की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते भाक
बावल। कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को दीनबंधु चौधरी छोटूराम की जयंती मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव रामकिशन महलावत, जिला अध्यक्ष भजनलाल खटाना सहित अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों को लड्डू भी बांटे गए।
रामकिशन महलावत ने कहा कि चौधरी छोटूराम ने अपना जीवन गरीब, मजदूर और किसान वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित किया था। उन्होंने किसानों को साहूकारों के शोषण और कर्ज के जाल से बचाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। उनका मानना था कि किसान मजबूत होगा तो देश और समाज भी मजबूत होगा।
उन्होंने ग्रामीण समाज की आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसी योगदान के कारण उन्हें दीनबंधु और किसानों का मसीहा कहा जाता है। इस अवसर पर महाबीर, सुमेर जेलदार, हंसराज कोच, सतेंद्र झाबुआ, सूरजभान सिंह और हरिराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।