{"_id":"654e79614449aa3468090724","slug":"charging-station-work-for-electric-buses-will-start-from-january-rewari-news-c-198-1-rew1001-6429-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन कार्य जनवरी से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन कार्य जनवरी से होगा शुरू
Sat, 11 Nov 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के रामगढ़ रोड पर सेक्टर-12 में प्रस्तावित नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसका कार्य जनवरी से शुरू हो जाएगा। यहां बनने वाली बिल्डिंग में 170 चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। रेवाड़ी डिपो के लिए 50 इलेक्ट्रिक बस आवंटित की गई है।
चार्जिंग प्वाइंट के लिए बने रैक पर मशीनें लगेंगी। इन्हें ऑन करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा। इससे एक बार में ही रोडवेज की सभी बसों को चार्ज किया जा सकेगा। निदेशालय की ओर से अब रेवाड़ी डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसों की खेप मिलने वाली है। रेवाड़ी डिपो के लिए 50 इलेक्ट्रिक बस का आवंटन होने के बाद इसकी खरीद प्रक्रिया पूरी हो गई है। अगले वर्ष मई या जून में रेवाड़ी डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बस मिलने की उम्मीद है। इन बसों को चार्ज करने के लिए बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसकी ड्राइंग में चार्जिंग स्टेशन साइट भी तय कर दी गई थी।
20 एकड़ में बनेगा नया बस स्टैंड
शहर से बाहर बस स्टैंड स्थानांतरित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर वर्ष 2011 में लगभग 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद मुआवजे को लेकर मामला अदालत में चला गया था। कॉर्नर की जमीन के एक टुकड़े को छोड़कर सभी मामलों का निपटारा हो चुका है। डिपो की ओर से बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फाइल विभाग के मुख्यालय को भेजी हुई है, लेकिन अभी तक यह फाइल मुख्यालय में ही अटकी पड़ी है। फाइल पर स्वीकृति के अभाव में बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कराने में लगातार देरी हो रही है। सरकार की ओर से बार-बार बस स्टैंड का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन लंबे समय से यह मामला अधर में लटका हुआ है। कागजों में इस जमीन का इंतकाल भी रोडवेज के नाम दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
एनसीआर में बीएस-4 की बसों पर प्रतिबंध
एनसीआर में ग्रैप के नियम लागू होने के बाद सरकार ने बीए-4 बसों पर पाबंदी लगा दी है। ऐसे में राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा को लेकर रेवाड़ी रोडवेज के बेड़े में जल्द इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने जा रहा है। इसको देखते हुए राज्य सरकार की ओर से एनसीआर के चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत गुड़गांव-फरीदाबाद के साथ रेवाड़ी को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। फिलहाल रेवाड़ी डिपो में दिल्ली की ओर से जाने वाली बीएस-6 की 31 बसें शामिल की गई हैं।
वर्जन
शहर के रामगढ़ रोड पर नया बस स्टैंड बनाने का कार्य जनवरी में शुरू होगा। डिपो को 50 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं, जिसके लिए डिपो में ही चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जाना है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।- कृष्ण कुमार, डीआई, रेवाड़ी डिपो।