फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chanting the Divine Name continuously destroys our inner impurities: Dinesh

निरंतर नाम जप करने से हमारे विकार होते हैं नष्ट : दिनेश

Mon, 30 Mar 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Chanting the Divine Name continuously destroys our inner impurities: Dinesh
कार्यक्रम के दौरान पंजाबी धर्मशाला में एक मंच पर आए गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। जगत में बने सभी रिश्ते व शरीर संबंधों पर आधारित हैं जोकि नश्वर हैं। निरंतर नाम जप करने से हमारे विकार नष्ट होते हैं और व्यक्ति अपने प्रकाश स्वरूप का अनुभव करता है। यह बात हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में प्रभु चरणों में समर्पण के कार्यक्रम में दिनेश कपूर ने कही।
विज्ञापन

पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी दयानंद आर्य, शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल और प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि स्वामी प्रेमानंद जीवन में संयम, सदाचार और ब्रह्मचर्य का पालन करने पर जोर देते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रह्मचर्य का पालन करने वाला विद्यार्थी अपने जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करता है।
विज्ञापन

महिला प्रधान निशा सीकरी और शिक्षाविद मधु गुप्ता ने कहा कि स्वामी प्रेमानंद भारत में लिव इन रिलेशनशिप की घोर निंदा करते हैं। कार्यक्रम में राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा भजन पर सभी ने नृत्य का आनंद लिया। कोच रमाकांत ने अपनी टीम के साथ उपस्थित लोगों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख शिक्षाविद राजेन्द्र सिंह यादव, भाजपा प्रदेश ओबीसी कार्यकारिणी सदस्य नवीन रोहिल्ला पहुंचे। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उपप्रधान हेमन्त ग्रोवर, समाजसेवी राजेन्द्र गेरा, शिक्षाविद सुदर्शन मेहन्दीरता, सत्यपाल शास्त्री और लक्ष्मी नारायण अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed