फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Changing weather, take care to stay healthy

बदल रहा मौसम, स्वस्थ रहने के लिए बरतें सावधानी

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Changing weather, take care to stay healthy
आखिरकार नवंबर में सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। धूप की तपिश अब कम हो गई है। सुबह और शाम का वातावरण पूरी तरह ठंडा होने के साथ इसका स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने लगा है। हर घर में कोई न कोई सदस्य खांसी, जुकाम, बुखार के अलावा डेंगू, वायरल बुखार आदि से पीड़ित हैं। अस्पतालों में उपचाराधीन के साथ घर पर भी लोग दवा का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से दिन में धूप कम निकल रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खानपान सही रखेंगे तो न केवल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, बल्कि तंदुरुस्ती भी बनी रहेगी। इस मौसम में हरी सब्जी, सलाद, फल आदि का सेवन करना बेहतर माना गया है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। न्यूनतम तापमान अब 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने लगा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे 9.8 तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को अधिकांश समय धूप नहीं निकली । मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट और सुबह और देर रात स्मॉग छाने की संभावना है।
विज्ञापन

अभी तक नवंबर में घटता-बढ़ता रहा न्यूनतम तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम (तापमान)
12 नवंबर 28 10
11 नवंबर 31 9.8
10 नवंबर 30.5 10.6
9 नवंबर 30 10.5
8 नवंबर 29.5 11
7 नवंबर 29 10.5
6 नवंबर 30 11.5
5 नवंबर 29.2 11
4 नवंबर 29 11.4
3 नवंबर 32.5 13
2 नवंबर 31.6 12.5
1 नवंबर 33.5 10.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed