फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Change in weather, lung infection patients increased

Rewari News: मौसम में बदलाव फेफड़े में संक्रमण के मरीज बढ़े

Tue, 08 Oct 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Change in weather, lung infection patients increased
फोटो : 7रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में पर्ची कटाने के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मौसम में बदलाव के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। सिविल अस्पताल में वायरल बुखार, जोड़ों में दर्द के बाद फेफड़े में संक्रमण और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी 1400 पार चली गई। सामान्य दिनों में 900 से 1000 के बीच मरीज आते हैं।
मौसम बदलने के कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है। ऐसे में थोड़ी सी असावधानी होने पर लोग बीमार हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग, सांस रोग, पेट संबंधित परेशानियां, सिर दर्द, चक्कर आने आदि परेशानी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इनमें वायरल बुखार के 300 से 350 मरीज दर्ज किए गए हैं। त्वचा रोग के मरीजों की 250 से 300 के बीच ओपीडी हुई। फंगल इंफेक्शन से पीड़ित मरीज भी मिल रहे हैं। जोड़ों में दर्द के 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा फेफड़े में संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की रेस्पिरेटरी मेडिसिन की ओपीडी में प्रतिदिन सांस की बीमारी के 100 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनमें फेफड़ों में संक्रमण के मामले अधिक हैं। इनमें किसी को सांस लेने में तकलीफ तो किसी को अस्थमा की समस्या है। जो मरीज आ रहे हैं, उनमें 40 साल से ज्यादा उम्र के हैं। इनमें से हर रोज 2 से लेकर 4 मरीज तो ऐसे होते हैं जिन्हें सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे मरीजों को भर्ती करना पड़ता है। बच्चे भी फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि दिन में गर्मी और रात में ठंड के चलते अधिकांश लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, बुखार से बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर नवजात शिशुओं की अधिक देखभाल करना जरूरी है। क्योंकि सर्द मौसम से शिशुओं को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं।


वर्जन :

मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कभी गर्मी तो कभी ठंड लग रही है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ठंडे पानी का सेवन कम करें।-डॉ. मनीष, फिजिशियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed