फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chairperson inspects development works; issues instructions for improvements within a week.

Rewari News: चेयरपर्सन ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, एक सप्ताह में सुधार के निर्देश

Tue, 23 Jun 2026 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 23 Jun 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Chairperson inspects development works; issues instructions for improvements within a week.
सेक्टर में लोगों से बातचीत करतीं चेयरपर्सन विनीता पीपल। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए रेलवे रोड और सेक्टर-3 का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर लापरवाही और निर्माण कार्यों में अनियमितताएं सामने आने पर चेयरपर्सन ने मौके पर ही संबंधित ठेकेदारों और नगर परिषद अधिकारियों को तलब कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर पिछले लगभग तीन महीनों से सड़क खुदी पड़ी है लेकिन अब तक उसका निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों ने भी कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो सका। निरीक्षण के दौरान जब चेयरपर्सन मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने स्थिति देखकर ठेकेदार से जवाब मांगा। ठेकेदार ने बताया कि यहां पानी लाइन डालने का कार्य प्रस्तावित था जिसके कारण सड़क खोदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, लंबे समय तक कार्य अधूरा रहने पर चेयरपर्सन ने सवाल उठाया कि तीन महीने बाद अब यह कार्य क्यों शुरू हुआ या पूरा नहीं किया गया।
स्थिति को देखकर चेयरपर्सन ने नाराजगी जताई
सेक्टर तीन पहुंची चेयरपर्सन ने हाल ही में बनी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए। करीब एक माह पहले बनाई गई सड़क से रोड़ियां बाहर निकली दिखाई दीं और कई जगह सड़क की परत उखड़ी थी। इस स्थिति को देखकर चेयरपर्सन ने मौके पर ही नाराजगी जताई।
स्थानीय निवासियों ने भी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और लापरवाही की शिकायतें कीं। लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया जिसके कारण सड़क कुछ ही समय में खराब होने लगी है।
इस पर ठेकेदार ने अपनी सफाई में कहा कि कार्य के दौरान कुछ तकनीकी समस्याएं आई थीं लेकिन स्थानीय लोगों ने उनके जवाब पर असंतोष जताया और कहा कि जब निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया तो सड़क का टिकाऊ होना संभव नहीं था।



निर्माण की गुणवत्ता की कड़ी निगरानी की जाएगी : चेयरपर्सन
चेयरपर्सन पीपल ने कहा कि शहर में विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाएगा और निर्माण की गुणवत्ता की कड़ी निगरानी की जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेयरपर्सन ने आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में विकास कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed