फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chahak won silver medal in Asian Shooting Championship

Rewari News: चहक ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Thu, 05 Feb 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 05 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chahak won silver medal in Asian Shooting Championship
फोटो : एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर छात्रा चहक यादव के साथ खुशियां मनाते परिजन।
रेवाड़ी। शहर स्थित पीएम श्री कन्या विद्यालय की छात्रा चहक यादव ने 10 मीटर की एशियन पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

चहक ने एकल शूटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके साथ ही टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

चहक यादव की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। छात्रा की इस सफलता पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विद्यालय की सीनियर प्राध्यापिका संयोगिता यादव ने बताया कि चहक विज्ञान संकाय में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बेहद मेहनती और अनुशासित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चहक की सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर उसने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed