फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Central Hindi Advisory Committee meeting concluded

Rewari News: केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Sat, 06 Dec 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Central Hindi Advisory Committee meeting concluded
फोटो 13 : नीति भवन में आयोजित केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति की बैठक का दृश्य।स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के अंतर्गत हिंदी को बढ़ावा देने वाली केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति के पुनर्गठन के बाद समिति की पहली बैठक नीति भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न सांसदों, सरकारी, अर्धसरकारी और गैर-सरकारी सदस्यों सहित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पिछली बैठक की प्रगति रिपोर्ट, नीति आयोग में राजभाषा की वर्तमान स्थिति के बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

समिति सदस्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बैठक के बाद बताया कि हिंदी के बहुआयामी प्रचार-प्रसार को लेकर कई व्यवहारिक और सुझाव सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश के प्रत्येक क्षेत्र में हिंदी के प्रसार के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने होंगे। सभी भाषाओं और बोलियों का सम्मान करते हुए हिंदी को आगे बढ़ाना ही समय की आवश्यकता है।

बैठक का संचालन वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी तपोजा दत्ता ने किया। इस दौरान लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी, राज्यसभा सांसद गोविंदभाई लालजीभाई धोलकिया, सांसद नगेंद्र राय, सांसद रामचंद्र जांगड़ा व समिति सदस्य सतेंद्र प्रसाद टपूकड़ा, मास्टर बलवीर सिंह, भोज प्रकाश, परशुराम गुप्ता, डॉ. आशा गहलोत आदि ने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed