{"_id":"61b4f480e495a945ac16e2f6","slug":"celebrating-victory-by-cutting-cake-singing-patriotic-songs-rewari-news-rtk632454971","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक काटकर मनाया जीत का जश्न, गाए देशभक्ति गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक काटकर मनाया जीत का जश्न, गाए देशभक्ति गीत
विज्ञापन
गंगायचा टोल प्लाजा पर केक काटकर खुशी मनाते किसान नेता।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। गंगायचा टोल पर शनिवार को किसानों ने कृषि कानूनों की वापसी के जीत का जश्न मनाया। साथ ही उन्होंने केक भी काटा। इस दौरान उन्होंने टोल पर देशभक्ति और किसानों के बहादुरी के गीत भी गाए। किसान नेताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन जय किसान आंदोलन, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन चढूनी, भारतीय किसान यूनियन, टोल प्लाजा गंगायचा जाट के तत्वावधान में किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत पर विजय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गंगायचा जाट के ग्रामीणों ने किसान नेता समय सिंह, विजय सिंह, अशोक कुमार, अभय सिंह फिदेड़ी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामरेड राजेन्द्र सिंह एडवोकेट को किसान संगठनों ने सम्मान में पगड़ी पहनाई। किसानों ने फैसला लिया की मोर्चा एकजुट रहेगा। किसान मजदूरों की हर समस्या पर संयुक्त आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने देश के शहीद किसानों मजदूरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा ने आरके श्योराण, डिप्टी डीए, महावीर गुर्जर, जापान बिजवान, तस्वीर पूनिया, टाइगर जोगिंदर सिंह, रामकिशन महलावात, मनफूल सांगवान, ईश्वर मेहलावत, कुलदीप बूढपुर, सवाचंद रोझुवाद, धर्म सिंह राजपुरा, कामरेड सत्यवान, अमर सिंह राजपुरा, आनंद, भजनलाल, रंगलाल, मोहिंद्र बावल, महावीर रोहड़ाई, डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, कप्तान सिंह, मांगेराम हेडमास्टर, हरिपाल, पलजीत सिंह, मोहिंदर, रामकुमार निमोठ, डॉ. राज सिंह, कमल यादव, भूपेंद्र राठी, महिला नेता कृष्णा, राजबाला, पृथ्वी सिंह, सुमन देवी को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया।