फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CBSE online portals down; schools' administrative work disrupted.

Rewari News: सीबीएसई के ऑनलाइन पोर्टल ठप, स्कूलों के प्रशासनिक कार्य बाधित

Thu, 16 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
CBSE online portals down; schools' administrative work disrupted.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगलमूंदी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण सीबीएसई माध्यम स्कूलों के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
सीबीएसई के पोर्टल नहीं चलने से प्रबंधन, प्राचार्यों और शिक्षकों को आवश्यक कार्यों के निष्पादन में परेशानी हो रही है। स्कूल संचालक अमित, शिवताज और किरण कुमार ने बताया कि सीबीएसई के सरस, हरकारा और ओएसिस पोर्टल पर लॉगिन, डेटा अपलोड, शिक्षकों के पंजीकरण तथा अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं में लगातार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

इसके चलते निर्धारित समय पर आवश्यक सूचनाएं और दस्तावेज अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरस पोर्टल के प्रभावित रहने से स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण सहित अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हरकारा पोर्टल के सुचारू रूप से कार्य नहीं करने के कारण बोर्ड स्तर पर शिकायतें और समस्याएं भी दर्ज नहीं हो पा रही हैं। इससे स्कूलों के नियमित कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

वर्जन
पोर्टल में तकनीकी समस्या आ रही है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। जल्द की खामियां दूर की जाएंगी।-जितेश ठाकुर, आईटी सेल प्रभारी क्षेत्रीय कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed