फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CBSE exams are near, students are busy in preparation

Rewari News: सीबीएसई की परीक्षाएं नजदीक, तैयारी में जुटे विद्यार्थी

Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
CBSE exams are near, students are busy in preparation
रेवाड़ी। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। ऐसे में विद्यार्थी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, अध्यापक भी परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों को तनाव से निपटने और बेहतर तैयारी के लिए जरूरी टिप्स भी दिए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को एकाग्रता से परीक्षा की तैयारी करने, पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेने और कठिन विषयों के लिए ग्रुप स्टडी करने की सलाह दी जा रही है। अभिभावकों को भी बच्चों की तैयारी में एहतियात बरतने और तनाव दूर करने के उपाय करने, बच्चों को प्लान बनाने, टाइम टेबल तय करने में उनकी मदद करने की सलाह दी जा रही है। ये उपाय विद्यार्थियों को चिंता और तनाव पर काबू पाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

अध्यापकों का कहना है कि विद्यार्थियों के प्रति अभिभावकों की जिम्मेदारी माता-पिता को अपने बच्चों को प्लान बनाने, ऑर्गनाइज करने और टाइम टेबल तय करने में मार्गदर्शन करना चाहिए। यदि छात्र तनाव से निपटने में विफल रहते हैं तो वे अच्छा प्रदर्शन करने में विफल हो सकते हैं। बच्चे को तनाव की स्थिति से बचाने के लिए माता-पिता को सही तरह की मोटिवेशन और अनुकूल वातारण प्रदान करना चाहिए। इसके साथ ही माता-पिता को अपने बच्चे का आत्म-विश्वास बनाए रखने में उसकी मदद करनी चाहिए। विशेषकर तब जब वह अपने गिरते अंकों या ग्रेडों के कारण हतोत्साहित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान खोजने में बच्चों की हो मदद

अध्यापकों ने यह भी बताया कि माता-पिता को अपने बच्चे के अच्छे प्रदर्शन पर प्रशंसा करनी चाहिए। बच्चे के प्रदर्शन को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ मोटिवेट करना मददगार होता है। माता-पिता को बच्चे का आत्मविश्वास जीतने और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने का प्रयास करना चाहिए। उन्हें समाधान खोजने में भी उनकी मदद करनी चाहिए।

विद्यार्थियों को ग्रुप स्टडी की सलाह

अंग्रेजी की विषय विशेषज्ञ सुनीता राव ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर पढ़ाई करने की सलाह दी है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों के लिए ग्रुप स्टडी करने की सलाह दी जा रही है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी एकाग्रता अवधि को जानें और ब्रेक के साथ पढ़ाई करें। विद्यार्थियों को एकाग्रता के लिए सबसे अच्छा समय निकालना चाहिए। उन्हें पिछली परीक्षाओं से अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने और उन पर काम करने का प्रयास करना चाहिए। आगे कहा कि विद्यार्थियों को सभी विषयों के लिए टाइम मैनेजमेंट प्लान बनाना चाहिए। उन्हें अपने सीखे हुए काम का रिवीजन करना चाहिए। जब रिवीजन नहीं करते हैं तो उसे जल्दी भूल सकते हैं। विद्यार्थियों को एक टाइम टेबल बनाकर अपने रिवीजन टाइम का प्लान बनाना चाहिए। टाइम टेबल में खेलना, वॉक करना, टीवी देखना जैसी गतिविधियां भी शामिल होनी चाहिए। इससे तनावमुक्त होने में मदद मिलेगी।


-------

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान हो चुका है। बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं।

विक्रम, सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed