{"_id":"67b8c38fa52ec9ddda078f06","slug":"cbse-5062-students-of-class-12th-took-the-physics-exam-rewari-news-c-198-1-fth1001-215572-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीबीएसई... 12वीं के 5062 विद्यार्थियों ने दी भौतिक विज्ञान की परीक्षा, 33 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीबीएसई... 12वीं के 5062 विद्यार्थियों ने दी भौतिक विज्ञान की परीक्षा, 33 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
Fri, 21 Feb 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। कुंड स्थित विवेकानंद स्कूल में बने परीक्षा केन्द्र के बाहर रोल नंबर चैक क
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं भौतिक (फिजिक्स) विषय की परीक्षा में 5062 उपस्थित रहे। 33 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 10वीं की परीक्षा नहीं थी।
जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को सिर्फ 12वीं फिजिक्स की परीक्षा हुई। फिजिक्स में कुल 5095 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 5062 उपस्थित और 33 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में केंद्र के बाहर चेकिंग कर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान नकल का कोई भी मामला नहीं मिला। परीक्षा केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर तैयारी के अनुरूप था। अधिकांश विद्यार्थियों ने कहा कि जिस तरह पहले पेपर से अच्छी शुरुआत हुई और अब यह पेपर भी उम्मीद से बेहतर था, तो अच्छा परिणाम आने की संभावना है। शनिवार को 12वीं की बिजनेस स्टडी व 10वीं की संस्कृत, फ्रेंच विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
-
वर्जन
शुक्रवार को 12वीं के भौतिक विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कहीं नकल की सूचना नहीं मिली। शनिवार को 12वीं की बिजनेस स्टडी व 10 वीं की संस्कृत, फ्रेंच विषय की परीक्षा होगी।-विक्रम यादव, सीबीएसई कोआर्डिनेटर।