{"_id":"64d2862b34460ffb6d07004c","slug":"cash-was-looted-from-vegetable-trader-by-reiki-two-accused-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-3187-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेकी कर सब्जी व्यापारी से लूटी थी नकदी, दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेकी कर सब्जी व्यापारी से लूटी थी नकदी, दो आरोपी काबू
Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दो दिन पूर्व भाड़ावास फाटक के समीप सब्जी व्यापारी को लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमित निवासी बाघोत गांव, महेन्द्रगढ़ और शुभम तिजारा गांव, अलवर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पहले व्यापारी की रेकी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार 6 अगस्त को हंसनगर निवासी पंकज सैनी बिठवाना स्थित नई सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान से वापस बाइक पर घर जा रहे थे। इसी दौरान भाड़ावास रेलवे फाटक के समीप नकाबपोश दोे युवकों ने पंकज पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी नकदी से भरा बैग लेकर भाग गए थे। इस मामले में पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि वारदात में शामिल दोनों आरोपी अमित और शुभम उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों काफी समय से शहर में ही रहते थे। आरोपियों ने पहले व्यापारी की रेकी की उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
डीएसपी संजीव ने बताया कि वारदात के बाद रेवाड़ी सीआईए को मामले की जांच सौंपी गई थी। सीआईए की टीम ने तमाम सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूत जुटाए और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।