{"_id":"649f1800254517b1720a6e88","slug":"cash-theft-of-rs-252-lakh-from-the-company-suspicion-on-the-operator-rewari-news-c-198-1-rew1001-1774-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कंपनी से 2.52 लाख रुपये की नकदी चोरी, ऑपरेटर पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कंपनी से 2.52 लाख रुपये की नकदी चोरी, ऑपरेटर पर शक
Fri, 30 Jun 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल औद्योगिक के सेक्टर तीन में सिथत एक कंपनी से 2 लाख 52 रुपए की नकदी चोरी हो गई। यह नकदी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए रखी हुई थी। चोरी का शक कंपनी में ही काम करने वाले ऑपरेटर पर है। कंपनी मालिक की शिकायत पर कसौला थाना मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू है।
पंजाबी मार्केट में रहने वाले लखन कुमार ने बताया कि उन्होंने बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 फेज-2 में फाइव स्टार इंजीनियरिंग सर्विस के नाम से कंपनी खोली हुई है। कंपनी के अंदर ही कार्यालय बनाया हुआ है। लखन कुमार ने बताया कि बीते दिन उन्होंने 2 लाख 52 हजार रुपए कंपनी के कर्मचारियों को वेतन देने और अन्य खर्च के लिए रखे थे। यह नकदी कार्यालय के गल्ले में रखी हुई थी। सुबह जब कंपनी के ऑफिस में पहुंचे तो गल्ला बाहर टूटा पड़ा हुआ था। उन्होंने कार्यालय में जाकर देखा तो सामान भी इधर-उधर पड़ा हुआ था। कंपनी से नकदी चोरी होने के बाद लखन और उसके भाई ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि उनकी ही कंपनी काम करने वाले ऑपरेटर संजय ने वारदात की है। संजय बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। लखन कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।