{"_id":"6313897c5f14c448533df606","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-society-flat-rewari-news-rtk656993699","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटी के फ्लैट से नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसायटी के फ्लैट से नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित एक सोसायटी के फ्लैट से दस लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने अपने रिश्ते के मौसा और मौसी पर केस दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस केस की जांच में जुट गई है।
महेंद्रगढ़ जिले के पायगा निवासी रंजुल यादव अपनी मां सुनीता के साथ धारूहेड़ा स्थित द्वारकाधीश सोसायटी के एक फ्लैट में रहते हैं। 29 जून 2022 को उनकी मां सुनीता देवी स्कॉर्पियो से राजस्थान के नीमराणा में किसी काम से गई थी। उसी दिन राजस्थान के शाहजहापुर में उनकी गाड़ी दुर्घटनागस्त हो गई थी, जिसमें सुनीता की मौत हो गई थी।
रंजुल का आरोप है कि जब वह हादसे की सूचना पाकर नीमराणा के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा तो वहां उसके दादा सहित परिवार के सभी लोग पहले से मौजूद थे। उसके मौसा रामनिवास, मौसी सरोज और एक अन्य व्यक्ति नरेश भी वहीं पर थे। रंजुल ने बताया कि मौसा रामनिवास ने उससे पूछा कि बेटा फ्लैट बंद करके आए हो या नहीं। उसने बताया कि वह बंद करके आया है तो मौसा ने फ्लैट की चाबी ले ली। रंजुल ने बताया कि कुछ दिन बाद उसके पिता संजय ने फ्लैट की चाबी के बारे में पूछा तो उसने चाबी मौसा रामनिवास के पास होने की बात बताई। जब उसने मौसा के पास फोन करके चाबी के बारे में पूछा तो उन्होंने चाबी गुम होने की बात बताई। इससे उन्हें शक हो गया। रंजुल और उसके पिता संजय उसी दिन फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था, लेकिन लॉक नहीं लगा हुआ था। रंजुल ने आरोप लगाया कि अंदर फ्लैट में सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
अलमारी में रखे दस्तावेज, 10 लाख रुपये कैश, सोने की चेन, स्टील गोल्ड घड़ी, अगूंठियां, टॅप्स के अलावा ब्रेजा गाड़ी के दस्तावेज गायब मिले। यह गाड़ी भी रंजुल की मां सुनीता के नाम ही है। रंजुल ने शुक्रवार की देर शाम सेक्टर-6 थाना पुलिस को शिकायत देकर अपने मौसा रामनिवास, मौसी सरोज व नरेश के खिलाफ शिकायत दी।
वर्जन:
पीड़ित की ओर से शुक्रवार की शाम को शिकायत दी गई है। तफ्तीश की जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- रजनीश, थाना प्रभारी, सेक्टर-6, धारूहेड़ा