फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case registered against both parties for firing, four arrested

गोली चलाने के मामले में दोनों पार्टियों पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered against both parties for firing, four arrested
शहर के मोहल्ला संघी का बास में शुक्रवार देर शाम को नशे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्ष के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मॉडल टाउन निवासी प्रियव्रत उर्फ छोटू व झज्जर के बेरी निवासी राकेश कुमार तथा दूसरे पक्ष से संघी का बास निवासी हरिराम व परमजीत उर्फ पम्मी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला संघी का बास निवासी हरिराम ने कहा था कि शुक्रवार देर शाम वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां फॉर्च्यूनर कार में तीन-चार लोग पहुंचे और इशारा कर अपने पास बुलाया। गाड़ी में बैठे गौरव पंजाबी ने हरिराम से गांजा की मांग की थी। हरिराम द्वारा गांजा बेचने से इंकार करने पर पीछे बैठे युवक ने बंदूक निकाल कर गोली चला दी लेकिन हरिराम के नीचे बैठ जाने के कारण वह बाल-बाल गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष पर भी मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज
वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी गौरव व जिला झज्जर के बेरी निवासी राकेश कुमार ने कहा है कि शहर के मॉडल टाउन निवासी प्रियव्रत के सुरक्षाकर्मी है। 11 मार्च की शाम को वे बेरी से रेवाड़ी आए थे। संघी का बास मोहल्ला से गुजरते समय हरिराम के लड़कों से उनकी मामूली कहासुनी हो गई थी। हरिराम व उसके लड़कों ने गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आठ-दस लोग और आ गए। हमलावरों ने उनसे लाइसेंसी बंदूक (डोगा) छीन ली। तीनों के साथ डंडों व सरियों से मारपीट की और उनकी गाड़ी का भी नुकसान पहुंचाया। वह किसी तरह वहां से भागे और ट्रामा सेंटर में उपचार कराया। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर अलग-अलग मामला दर्ज करके मामले में दोनों पक्ष के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed