{"_id":"656780fd2318fff560016a29","slug":"case-registered-against-15-for-running-brick-kiln-illegally-despite-stay-rewari-news-c-17-1-rtk1032-304336-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्टे के बावजूद अवैध तरीके से ईंट-भट्ठा चलाने के आरोप में 15 पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्टे के बावजूद अवैध तरीके से ईंट-भट्ठा चलाने के आरोप में 15 पर मामला दर्ज
Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बावल। गांव हरचंदपुर में अवैध रूप से भट्ठा चलाने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला तब दर्ज किया गया, जब इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
गांव हरचंदपुर निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र हुक्म सिंह ने कोर्ट द्वारा स्टे लगने के बावजूद भट्ठे को अवैध रूप से चलाने के लिए शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि भट्ठे पर कोर्ट द्वारा स्टे लगाया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद ईंट बेची गई और मिट्टी की भी खोदाई की गई। महेंद्र सिंह का आरोप है कि 25 नवंबर को सुबह जेसीबी लगाकर खोदाई की गई और चोरी-छिपे ईंटें बेची गईं। इसके लिए एसपी को शिकायत दी गई थी, जिस पर डीएसपी बावल ने जांच की और उस पर जिला न्यायवादी से मुकदमा दर्ज करने को लेकर राय मांगी थी, जो जिला न्यायवादी ने फाइल को देखते हुए उस पर राय दी और अब 15 लोगों के खिलाफ चोरी व गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। महेंद्र का कहना है कि उसकी जान को भी खतरा है। संवाद