फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case involving sexual relations under the pretext of marriage referred to the Sessions Court for trial.

Rewari News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला सत्र न्यायालय में ट्रायल के लिए भेजा

Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case involving sexual relations under the pretext of marriage referred to the Sessions Court for trial.
रेवाड़ी। न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) शशि अशोक कुमार मंडल की अदालत ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के एक मामले को सत्र न्यायालय में ट्रायल के लिए भेजा है। धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में 22 जनवरी को दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बांदा (यूपी) के चौकी पुखा निवासी आरोपी अमित कुमार ने पिछले तीन वर्षों से शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना था कि आरोपी की शुरू से ही शादी करने की कोई मंशा नहीं थी। पुलिस जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चालान अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद पाया कि प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ मामला बनता है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति धोखे से या शादी का झूठा वादा कर किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता है तो यह दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सजा दस वर्ष तक हो सकती है, इसलिए मामले को सत्र न्यायालय को सौंप दिया गया है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और उसे 18 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed