फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cariappa House won the speech competition, and Pereira House won the book review competition.

Rewari News: भाषण कला में करियप्पा और पुस्तक समीक्षा स्पर्धा में परेरा सदन विजेता

Sat, 22 Aug 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cariappa House won the speech competition, and Pereira House won the book review competition.
विजेता कैडेटों के साथ स्टाफ। स्त्रोत: स्कूल
कुंड। गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में अंतरसदनीय अंग्रेजी वक्तृत्व कला और पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा सातवीं से 12वीं तक के कैडेट्स ने भाग लिया। वक्तृत्व कला में करियप्पा सदन और पुस्तक समीक्षा में परेरा सदन विजेता रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) ब्रिज किशोर मुख्य अतिथि रहे। उप प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी सहित शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। वक्तृत्व कला के वरिष्ठ वर्ग में कैडेट सक्षम गुप्ता ने प्रथम, सौरिष चावला ने द्वितीय और नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में कैडेट दीक्षा प्रथम, दिया यादव द्वितीय तथा अनमोल व वंशक मलिक संयुक्त रूप से तृतीय रहे। पुस्तक समीक्षा के वरिष्ठ वर्ग में कार्तिकेय प्रथम, रजत द्वितीय और वंश तृतीय रहे। कनिष्ठ वर्ग में सार्थक प्रथम, संगम द्वितीय तथा दीपिका और रिया ने क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त परिणाम में वक्तृत्व कला में करियप्पा, परेरा और सुब्रोतो सदन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। पुस्तक समीक्षा में परेरा, सुब्रोतो और मानेकशॉ सदन ने स्थान हासिल किए।

प्राचार्य ने कहा कि वक्तृत्व कला विद्यार्थियों की झिझक दूर करने, भाषा पर पकड़ मजबूत करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक है। पुस्तक समीक्षा पाठक और पुस्तक के बीच जुड़ाव बढ़ाती है। विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed