फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cariappa House wins in inter-house volleyball competition

Rewari News: अंतरसदनीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में करियप्पा सदन ने मारी बाजी

Fri, 18 Apr 2025 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cariappa House wins in inter-house volleyball competition
कुंड। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में अंतरसदनीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छह सदनों सुब्रतो, अर्जन, मानेकशॉ, कटारी, करियप्पा व परेरा के मध्य लीग मैच हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें मानेकशॉ सदन व करियप्पा सदन फाइनल में पहुंचे। कांटे के मुकाबले में करियप्पा सदन ने मानेकशॉ सदन को 2-0 से हराकर वॉलीबाल ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। वहीं, बालिका वर्ग में कारगिल सदन ने रेजांगला सदन को 2-1 से हराया। विजेता कैडेट को पदक व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। बालक वर्ग में कैडेट आनंदराज बेस्ट प्लयेर चुने गए वहीं कैडेट अरूणिका सिंह बालिका वर्ग में बेस्ट प्लेयर चुनी गईं। कैडेट निशांत भादू मैचों के कैडेट आयोजक रहे। कैडेट हर्ष दायमा व कैडेट गीतेंद्र ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। इसके साथ ही स्टाफ़ व कैडेटों के मध्य एक मैत्री मैच भी खेल गया। सीएचएम पीटीआई हवलदार थान सिंह व हवलदार रमन थापा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मुख्यातिथि विद्यालय प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) ब्रिज किशोर ने कहा कि खेलों के माध्यम से छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और उनमें संघर्ष व जीत की भावना जन्म लेती है। यह शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। इससे कैडेटों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को संपन्न करवा कर कैडेटों का सर्वांगीण विकास करना करना ही सैनिक स्कूल का उद्देश्य है, ताकि वे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से न केवल आदर्श नागरिक बन सकें अपितु देश के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व भी प्रदान कर सकें। उन्होंने कैडेटों की खेल भावना व अनुशासन की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या विंग कमांडर सुनैना चाहार, प्रशासनिक अधिकारी मेजर जय सिंह राठौड़, वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed