{"_id":"69ee5b6895000518400cb438","slug":"carelessness-in-the-scorching-sun-could-prove-costly-rewari-news-c-198-1-rew1001-237445-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तेज धूप में लापरवाही पड़ सकती है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तेज धूप में लापरवाही पड़ सकती है भारी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मी शुरू होते ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तेज धूप और लू के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
फिजिशयन डॉक्टर गौरव ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन, त्वचा पर दाने, मांसपेशियों में ऐंठन और बेहोशी जैसी समस्याएं तेजी से सामने आती हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों को नजरअंदाज किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
हीट स्ट्रोक सबसे खतरनाक स्थिति मानी जाती है जिसमें शरीर का तापमान अचानक बहुत अधिक बढ़ जाता है और शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी और बेहोशी शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं डिहाइड्रेशन शरीर में पानी की कमी के कारण होता है जिससे कमजोरी, सूखा मुंह और चक्कर जैसी समस्याएं होती हैं।
डॉक्टर गौरव ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण थकावट भी आम समस्या है जिसमें व्यक्ति को पसीना ज्यादा आता है, शरीर ठंडा महसूस होता है और कमजोरी लगती है। इसके अलावा त्वचा पर दाने और जलन भी देखने को मिलती है। मांसपेशियों में ऐंठन खासकर उन लोगों में होती है जो धूप में ज्यादा मेहनत करते हैं।