{"_id":"634060043f49665f1c1b8c79","slug":"car-riding-miscreants-kidnapped-the-shopkeeper-and-beat-him-up-rewari-news-rtk6602120164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने दुकानदार का अपहरण कर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने दुकानदार का अपहरण कर की मारपीट
विज्ञापन
औद्योगिक कस्बा में कार सवार बदमाशों ने पहले दुकानदार का अपहरण किया और फिर गाड़ी में ही उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कई किलोमीटर दूर ले जाकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलती कार से फेंक दिया जिससे उसे चोटें लगीं। धारूहेड़ा पुलिस ने अपहरण व मारपीट का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव अलावलपुर निवासी जितेंद्र ने अपने गांव के ही बस स्टैंड पर ओम फास्ट फूड के नाम से दुकान की हुई है। जितेंद्र दुकान का सामान लेने के लिए धारूहेड़ा बाजार में आया था। सामान लेकर जब वह पैदल अपने गांव की तरफ जाने लगा तो श्याम वाटिका के पास तीन बदमाशों ने उसे जबरन सफेद रंग की इको गाड़ी में डाल लिया। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि युवक उसे हाईवे पर ले गए। गाड़ी में उसके साथ मारपीट की गई। एक युवक ने उस पर चाकू से भी वार किया। हमलावर खुद को महेश का आदमी बता रहे थे। मारपीट के बाद आरोपी जितेंद्र को चलती गाड़ी से ही खरखड़ा के पास फेंक कर फरार हो गए। जितेंद्र ने बताया कि अपहरण करने वाले युवकों को वह नहीं जानता। जितेंद्र ने बताया कि आरोपी युवक जिस महेश का वह नाम ले रहे थे उससे उसका पैसों का लेनदेन चला आ रहा है इसलिए उसे शक है कि महेश ने ही उसका अपहरण कराकर मारपीट कराई है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामले में धारा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत के आधार पर अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।