फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Car overturned after tyre burst, CET female candidate died

Rewari News: टायर फटने से पलटी कार, सीईटी महिला अभ्यर्थी की मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after tyre burst, CET female candidate died
खरखौदा(सोनीपत)। नेशनल हाईवे-334 बी पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार रेलिंग को तोड़ती हुई सर्विस लेन पर पलट गई। हादसे में सामान्य पात्रता परीक्षा देने के लिए रेवाड़ी से सोनीपत की तरफ आ रही महिला अभ्यर्थी, उनकी आठ माह की बेटी, पति व पति का दोस्त घायल हो गए। हादसा खरखौदा से सोनीपत मार्ग पर ड्रेन नंबर आठ के पास हुआ। घायलों को खरखौदा अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज के दौरान अभ्यर्थी अंजना की मौत हो गई।
विज्ञापन

रेवाड़ी के गांव भाड़ावास की रहने वाली अंजना सीईटी देने के लिए अपने पति प्रदीप व आठ माह की बेटी आश्विन के साथ सोनीपत की तरफ आ रही थीं। रास्ते में प्रदीप ने अपने साथ गांव सुलेखा के रहने वाले सिद्धार्थ को भी ले लिया। जब वह खरखौदा से राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी पर ड्रेन नंबर आठ पर पहुंचे तो कार का टायर फटने उसका संतुलन बिगड़ा गया।
विज्ञापन

आई-10 कार सड़क किनारे पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ती हुई सर्विस लेन पर जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अंजना की मौत हो गई। थाना खरखौदा के प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कहा कि कार का टायर फटने से हादसे होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed