{"_id":"6568cbd0535676e2f70b7f89","slug":"car-lost-control-and-collided-with-trolley-driver-died-rewari-news-c-198-1-rew1001-7023-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनियंत्रित होकर ट्राला से टकराई कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनियंत्रित होकर ट्राला से टकराई कार, चालक की मौत
Thu, 30 Nov 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सर्विस रोड पर खड़े ट्रॉला में जाकर टकरा गई। हादसे में कार के चालक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कसौला थाना पुलिस ने हंसराज की शिकायत पर ही मामले में एफआईआर दर्ज की है।
होटल संचालक हंसराज के मुताबिक हादसे में मरने वाले शख्स रेवाड़ी के ही गांव किशनगढ़ के रहने वाले ओमप्रकाश (52) थे। वह एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली में किसी बैंक में नौकरी कर रहे थे। गांव साल्हावास निवासी हंसराज ने हाईवे पर गांव के कट पर बाबा का ढाबा के नाम से होटल खोला हुआ है। रात करीब साढ़े 11 बजे पंजाब के मानसा जिले का रहने वाला धीरा सिंह अपना ट्रॉला लेकर होटल पर खाना खाने के लिए पहुंचा था। उसका ट्रॉला सर्विस रोड पर खड़ा हुआ था और वह अंदर खाना खा रहा था। इसी दौरान एक जोरदार धमाके की आवाज हुई। बाहर निकलकर देखा तो जयपुर की तरफ से आ रही एक सिल्वर रंग की कार ट्रॉला में पीछे से टकराई हुई थी। पास जाकर देखा तो उसमें दो लोग फंसे मिले। साथ वाली सीट पर बैठे शख्स को तो तुरंत बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, लेकिन चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। हंसराज के मुताबिक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सर्विस रोड से टकराई थी। इससे वजह से हादसा हुआ है।