फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Car collides with truck in Rewari, two youths die

रेवाड़ी में सड़क हादसा: कार की ट्रक से हुई टक्कर, दो युवकों की मौत; घर का इकलौता बेटा था पुष्पेंद्र

Wed, 12 Feb 2025 02:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Feb 2025 02:12 PM IST
सार

पुलिस ने इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने संदीप और पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज अभी जारी है।

विज्ञापन
Car collides with truck in Rewari, two youths die
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी में एनएच 11 गांव हरिनगर के पास एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान गांव चिल्हड़ निवासी संदीप यादव और पुष्पेंद्र उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वहीं, घायल ततारपुर का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह के समय हुआ था। मौके पर राहगीरों की तरफ से डायल 112  पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन




जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। उसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने संदीप और पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज अभी जारी है। संदीप की अभी मंगलवार को सगाई हुई थी। संदीप के पिता और बड़े भाई की कुछ समय पहले मौत हो गई थी  परिवार में मातम छा गया है। पुष्पेंद्र घर का इकलौता बेटा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच अभी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed