फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cantor was given to those who robbed 4 crore mobiles, was caught

4 करोड़ का मोबाइल लूटने वालों को कैंटर दिलवाया था, दबोचा गया

Wed, 27 Jul 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cantor was given to those who robbed 4 crore mobiles, was caught
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर चार करोड़ रुपये के मोबाइल लूटने में शामिल एक ओर आरोपी को कसौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात मई माह में असाही पुल के निकट हुई थी। लूटरों ने कंटेनर चालक को बंधक बना कर मोबाइल लूट लिए थे। आरोपी मध्यप्रदेश के जिला देवास के गांव भैरवा खेड़ी का रहने वाला राधेश्याम हाडा है। राधेश्याम ने लूटपाट करने वाले गिरोह को वारदात में प्रयोग किया कैंटर दिलवाया था। इस मामले में पुलिस एक आरोपी भैरवा खेड़ी के रहने वाले को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बकौल पुलिस, 27 मई की रात को बावल स्थित एक कंपनी से चालक कृष्ण कंटेनर में 4 करोड़ 21 लाख रुपये के मोबाइल लेकर नोएडा के लिए रवाना हुआ था। हाईवे पर कार में सवार बदमाशों ने कृष्ण को बंधक बनाकर मोबाइल से भरा कंटेनर लूट कर फरार हो गए थे। बदमाशों ने चालक कृष्ण को रोहतक के पास फेंक दिया था। शातिर बदमाशों ने कंटेनर में से सारा माल उतारकर उसे खुद के साथ लाए एक कैंटर और ट्रक में लोड कर लिया था। खाली कंटेनर को पुलिस ने एक होटल के पास से बरामद कर लिया था। डीबीजी टेक्नालॉजी कंपनी की सहायक महाप्रबंधक उर्वशी शर्मा की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने लूट की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने हाईवे पर टोल प्लाजा व अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो कुछ संदिग्ध वाहन नजर आए। वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस जांच करते हुए इंदौर पहुंची और एक कैंटर मालिक की पहचान कर ली। कैंटर मालिक ने बताया कि उसने यह कैंटर बेच दिया था। यह कैंटर मध्यप्रदेश के जिला देवास के गांव भैरवा खेड़ी के रहने वाले बंटी द्वारा खरीदा गया था। पुलिस ने बंटी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो राधेश्याम हाडा का नाम सामने आया। वारदात में प्रयुक्त कैंटर राधेश्याम ने ही दिलवाया था और इसके बदले में बदमाशों ने उसे एक लाख रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील है मुख्य आरोपी
अभी तक की जांच में सामने आया है कि लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना गांव भैरवा खेड़ी का रहने वाला सुनील हाडा है। सुनील ने ही लूट की पूरी साजिश रची थी। पुलिस द्वारा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई है। अधिकतर बदमाश एक ही गांव के रहने वाले है और फरार हैं। वारदात में कैंटर के अतिरिक्त एक ट्रक का भी प्रयोग हुआ था। पुलिस आरोपी राधेश्याम से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed