{"_id":"67ba14b5a2814fe5b70567e4","slug":"canter-rammed-into-trolley-leg-of-driver-sitting-on-conductor-seat-cut-off-rewari-news-c-198-1-rew1001-215597-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्राले में घुसा कैंटर, कंडेक्टर सीट पर बैठे ड्राइवर का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्राले में घुसा कैंटर, कंडेक्टर सीट पर बैठे ड्राइवर का पैर कटा
Sat, 22 Feb 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक कैंटर आगे जा रहे ट्राला से टकरा गया। ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह घटना हुई। हादसे में कैंटर चालक का पैर कटकर अलग हो गया। कैंटर चालक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
बिहार के गया जिले के गांव बहलोक निवासी मुकेश दास ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ईस्ट इंडिया कंपनी नोएडा की गाड़ी चलाता है। 21 फरवरी को वह कैंटर लेकर नीमराणा ने नोएड़ा जा रहा था उसके साथ कंडेक्टर सीट पर दूसरा चालक सतीश निवासी गांव मनियाटिकरी जिला बुलंदशाहर (यूपी) बैठा था। जब वे सुबह करीब 6:45 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हवेली होटल के सामने गांव मसानी पहुंचे तो कैंटर के आगे चल रहे ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे कैंटर का कंडेक्टर साइड का हिस्सा ट्राले में जा घुसा और ट्राला रुक गया। उसने तुरंत ड्राइवर सतीश को संभाला तो तब तक उसका बाया पैर कटकर अलग हो चुका था। मुकेश ने आसपास के लोगों की सहायता से सतीश को कैंटर से बाहर निकाल कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।