फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Canceling Rahul Gandhi's membership unfortunate for democracy: Tanwar

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: तंवर

Fri, 24 Mar 2023 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Canceling Rahul Gandhi's membership unfortunate for democracy: Tanwar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल की सरकार में न शिक्षा है न चिकित्सा है। न बिजली है और न पानी। रोजगार की आस तो युवाओं को लगानी ही नहीं चाहिए। तंवर शुक्रवार को ब्रह्मगढ़ में पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी और अहिरवाल में राज घरानों की राजनीति करने वालों की इस बार दुकान बंद होने वाली है। यहां दो परिवार राजनीति करते आ रहे हैं। लोकतंत्र में राजा पेट से पैदा नहीं होता जनता बनाती है, लेकिन यहां जनता लोकतंत्र में भी पेट से राजा पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस में तो ये हाल हो गया है कि वो एक कमरे की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कर्मों और कार्यशैली के चलते कांग्रेस का ये हाल हुआ है। विपक्ष के नाम पर पूरे देश में आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज मुख्य विपक्षी दल की हालत ही ठीक नहीं है। कुछ तो कांग्रेस एक कमरे तक अपने कर्मों की वजह से पहुंची तो कुछ उनके अपनों ने यहां पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल को लेकर भाजपा राजनीति करती है। इस पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए, लेकिन ये इसे आज भी राजनैतिक मुद्दा बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed