फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Campaign to install drug-free house nameplates started in Madaudi Rangdan village

Rewari News: माडौदी रांगड़ान गांव में नशा मुक्त घर नेम प्लेट लगाने का अभियान शुरू

Fri, 02 Jan 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Campaign to install drug-free house nameplates started in Madaudi Rangdan village
रोहतक। एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर के नेतृत्व में वीरवार को माडौदी रांगड़ान गांव में ग्रामीण घरों में नशा मुक्त घर नेम प्लेट लगाने के अभियान का शुभारंभ किया गया। कुलपति ने इस दौरान ग्रामीणों से नव वर्ष पर नशा मुक्त समाज के ध्वजवाहक बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एमडीयू की ओर से संचालित नशा मुक्त घर अभियान के अंतर्गत ग्रामीण रोहित, रमेश चंद्र और राजेश के घरों में नशा मुक्त घर की नाम प्लेट लगाई गई। यूनिवर्सिटी आउटरीच के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा है। इससे निपटने के लिए शिक्षा संस्थानों, पंचायतों और आम नागरिकों को मिलकर निरंतर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति के दिशा-निर्देशन में चलाया जा रहा नशा मुक्त घर अभियान देश में एमडीयू द्वारा शुरू की गई एक अनूठी पहल है जिसकी सराहना पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से की जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी एमडीयू की इस अभिनव पहल की खुले मंच से प्रशंसा कर चुके हैं। यह अभियान अब राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed