फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   campaign in rewari market

बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए गांधीगीरी का साहरा, चेयरपर्सन व पार्षदों ने दुकानदारों से हाथ जोड़कर मांगा सहयोग

Tue, 23 Feb 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
campaign in rewari market
शहर के बाजारों में व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने का आग्रह करती हुई चेयरपर्सन पूनम यादव व पार्षद? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। प्रशासन से लेकर नगर परिषद अधिकारियों के दावों के बावजूद बाजार अतिक्रमण मुक्त नहीं होते देख गांधीगिरी का सहारा लिया जा रहा है। सोमवार को चेयरपर्सन पार्षदों को लेकर बाजारों में निकली और हाथ जोड़कर दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया। कुछ दुकानदार भी सामान हटाते जरूर दिखे।
विज्ञापन

सोमवार को शाम करीब चार बजे चेयरपर्सन व पार्षद नगर परिषद में एकत्रित हुए। यहां से भाड़ावास गेट, पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक, घंटेश्वर मंदिर, काठमंडी, गोकलगेट बाजार, रेलवे रोड होते हुए बाजारों में दुकानदारों से शहर को स्वच्छ बनाने के नाम पर अतिक्रमण हटाने में सहयोग मांगा। इस दौरान चेयरपर्सन पूनम यादव के साथ पार्षद प्रवीण कुमार सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे। पूनम यादव ने कहा कि सभी के सहयोग से शहर को साफ सुथरा बनाया जा सकता है। ऐसे में बिना सख्ती के ही सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अतिक्रमण को हटाना चाहिए, इसका सबसे ज्यादा लाभ दुकानदारों को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि आग्रह करने के बाद भी यदि सुधार नहीं हुआ तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed