फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Call to enhance Nepali culture

Rewari News: नेपाली संस्कृति बढ़ाने का आह्वान

Sun, 08 Sep 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Call to enhance Nepali culture
रेवाड़ी। हरितालिका तीज के अवसर पर मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज रेवाड़ी नगर समिति और महिला विभाग के संयुक्त आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में महिला विभाग की संयोजक शांति सिंह की अध्यक्षता और रितिका बस्नेत के संचालन में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने जहां त्योहार, संस्कृति और शिक्षा का महत्व बताया।
विज्ञापन

महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य से नेपाल की सांस्कृतिक विधा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। ज्ञात अज्ञात बलिदानों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने हरितालिका तीज और इसके संदर्भ के बारे में प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गीत संगीत नृत्य और महिलाओं व बच्चों की म्यूजिक चेयर प्रतियोगिताएं कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए एक निजी स्कूल की प्राचार्या पिंकी तंवर ने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और स्वास्थ्य देश, समाज और व्यक्ति के विकास के प्रमुख पायदान है। परिवार से इसकी शुरुआत होती है। परिवार शिक्षित, अनुशासित होगा तो बच्चे भी उसका अनुसरण करते हैं।
मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज पश्चिमोत्तर क्षेत्रीय समिति के सलाहकार प्रेम प्रसाद, नगर समिति के अध्यक्ष राम बहादुर खड़का, जोग बहादुर, बिष्णु भंडारी और अन्य वक्ताओं ने कहा कि नेपाल देश विभिन्न प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विशेषताओं के कारण विश्व में अलग पहचान बनाए हुए है।

नेपाल की कला और संस्कृति प्रकृति, पर्यावरण और धार्मिक विशेषताओं से ओतप्रोत है। अलग-अलग प्रांतों में अलग भाषा, रहन सहन और जीवन शैली होने के कारण वर्ष भर कोई न कोई त्योहार मनाते हैं। इनमें मातृ शक्ति को समर्पित हरितालिका तीज भी एक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed