फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cadets showed talent in cultural program

Rewari News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 06 Oct 2024 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Cadets showed talent in cultural program
फोटो : 48रेवाड़ी। अंतरसदनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में कलाकारी दिखाते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़़ी। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित अंतरसदनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें नृत्य, गायन आदि प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें मानेकशा सदन विजेता रहा जबकि परेरा सदन दूसरे और सुब्रोतो सदन तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में विद्यालय के वरिष्ठ व अधीनस्थ सदनों के कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दीं। सदन-गीत, समूह-गायन, हिंदी व अंग्रेजी एकांकी, समूह-नृत्य, लोक-नृत्य, मास्टर-स्ट्रोक, एकल-गायन का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य कैप्टन बृज किशोर मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ उप-प्राचार्य सुनैना और प्रशासनिक अधिकारी मेजर जय सिंह राठौर मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में उमाशंकर, अमित कुमार और शुची शुक्ला मौजूद रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न सदनों के 476 कैडेट्स ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कैडेट्स ने धार्मिक, सामाजिक एकांकी, नृत्य नाटिकाओं व लोकगीतों को प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सही नेता का चुनाव, शिव-तांडव नृत्य, हनुमान चालीसा, हरियाणा-पंजाब-राजस्थान-गुजराती नृत्य का प्रदर्शन किया। परिणामों की घोषणा विद्यालय वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed