{"_id":"644c1128a8a3d5517d0ceb44","slug":"by-stopping-school-bus-youth-created-ruckus-three-arrested-rewari-news-c-17-1-136660-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्कूल बस को रोककर युवकों ने किया हुड़दंग, अभिभावकों ने तीन को मौके पर पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्कूल बस को रोककर युवकों ने किया हुड़दंग, अभिभावकों ने तीन को मौके पर पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा
Sat, 29 Apr 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ी गई कार।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के नारनौल रोड पर कार सवार कुछ युवकों ने तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के साथ ही स्कूल बस के आगे कार अड़ा दी, जिनमें से तीन काे बच्चों के अभिभावकों ने मौके पर ही दबोच लिया। उसके बाद तीनों युवकों को रामपुरा थाना ले जाया गया और एक अभिभावक की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पर शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाने में एक महिला पुलिसकर्मी उस पर फैसला करने का दबाव बनाने के साथ ही अंजाम भुगतने की धमकी दे रही है। दूसरी ओर पुलिस ने तीनों युवकों को बिना जमानत ही छोड़ दिया, जिससे अभिभावकों में रोष है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ये युवक पिछले कई दिनों से स्कूल बस का पीछा करते थे।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला राव तुलाराम विहार निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह सुबह अपने बच्चों को स्कूल बस में बैठाने आए थे। आश्रम रोड टी- प्वाइंट पर स्कूल बस का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक कार में सवार चार युवक वहां पहुंचे और वहीं पर कार खड़ी करके तेज म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया व हाथों में सिगरेट लेकर किलकारियां मारने लगे। कुछ देर बाद स्कूल बस वहां पहुंवी और बच्चों को बैठाकर चल पड़ी। आरोप है कि युवकों ने स्कूल बस का पीछा शुरू कर दिया और तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर किलकारियां मारते हुए हुड़दंग शुरू कर दिया। युवकों ने बस के आगे कार खड़ी करके रास्ता भी रोक लिया।
इसी दौरान बच्चों के अभिभावक भी वहां पहुंचे और युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। एक युवक ने फोन करके अपने दोस्तों को मौके पर आने के लिए कहा और अभिभावकों को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। जिस पर अभिभावकों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दे दी। युवकों के अन्य साथी भी दूसरी कार में वहां पहुंचे। पुलिस को आता देख कर सभी वहां से फरार हो गए, पर तीन को अभिभावकों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
तीन-चार दिन से कर रहे थे पीछा
स्कूल बस चालक ने बताया कि कार सवार चार युवक पिछले तीन-चार दिन से स्कूल बस का इसी तरह हुड़दंग करते हुए पीछा कर रहे हैं। अभिभावकों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने तीनों आरोपियों को बिना जमानत छोड़ दिया। इसके बाद एसपी को शिकायत दी गई। इसके बाद ही रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों की कार भी बरामद की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि रामपुरा थाना की एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे व्हाट्सएप पर कॉल पर धमकी देेते हुए पर मामले को वापस लेने को कहा। केस वापस नहीं लेनेे पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक युवक महिला पुलिसकर्मी का जानकार है। इसके बाद अभिभावकों ने पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण से मुलाकात करके पूरे मामले से अवगत कराया। महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ भी एसपी को शिकायत दी।
मामले मेरे संज्ञान में है। अभिभावकों की शिकायत ले ली गई है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच की जा रही है, किसी भी पुलिसकर्मी ने ऐसा किया है तो कार्रवाई होगी।
-दीपक सहारण, एसपी रेवाड़ी।