फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   By introducing Agneepath scheme, the government has also closed the way for the youth to join the army: Deependra Hooda

अग्निपथ योजना लाकर सरकार ने युवाओं के लिए फौज में भर्ती का रास्ता भी बंद कर दिया : दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
By introducing Agneepath scheme, the government has also closed the way for the youth to join the army: Deependra Hooda
कोसली। अग्निपथ योजना लाकर सरकार ने युवाओं के लिए फौज में भर्ती का रास्ता भी बंद कर दिया है। फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करना हरियाणा के हर नौजवान का सपना होता है, लेकिन अग्निपथ योजना लाकर भाजपा सरकार ने उसके सारे सपनों को तोड़ दिया है। अग्निपथ योजना से न केवल देश की सैन्य ताकत घटेगी, बल्कि इससे देश को भी नुकसान होगा। पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मन देशों के हौसले बढ़ जाएंगे। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते हरियाणा समेत देश भर में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। उक्त बातें राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहीं हैं। हुड्डा कोसली हलके के गांव मुमताजपुर में शहीद सिपाही धर्मपाल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि ये धरती शहीदों और वीर जवानों की धरती है। देशभक्त इलाके अहीरवाल के कोने-कोने में जय जवान, जय किसान का नारा गूंजता है। 1962 में रेजांगला की लड़ाई को कौन भूल सकता है। जब हमारे 120 जांबाज सैनिकों ने 5000 चीनी सैनिकों से मोर्चा लिया और अपना बलिदान देकरदुश्मन के नापाक मंसूबों को खाक में मिला दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 चुनाव से पहले रेवाड़ी की इसी वीर भूमि पर भाजपा ने ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का नारा लगाकर वोट बटोरे थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद वही भाजपा अब ‘नो रैंक,नो पेंशन’ वाली अग्निपथ योजना लागू कर दी है। हरियाणा के गांव-गांव में सैनिकों, पूर्व-सैनिकों, अर्ध-सैनिक बलों के जवान और उनके परिवार रहते हैं। यहां के विभिन्न इलाकों में पीढ़ी दर पीढ़ी देश के लिये समर्पित होकर सर्वोच्च बलिदान देने की परंपरा रही है। सेना में देश की 2 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा से 10 प्रतिशत सैनिक भर्ती हैं लेकिन अग्निपथ योजना का सबसे बड़ा खामियाजा हरियाणा के युवाओं को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed