फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bus service soon for four cities of Uttarakhand

Rewari News: उत्तराखंड के चार शहरों के लिए बस सेवा जल्द

Sat, 26 Aug 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bus service soon for four cities of Uttarakhand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज प्रबंधन ने रेवाड़ी से उत्तराखंड के लिए बसें चलाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके लिए उत्तराखंड के चार शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू करने का प्रस्ताव मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद रूट परमिट मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तराखंड के चार शहरों के लिए बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी।
परमिट मिलते ही रोडवेज प्रबंधन रेवाड़ी से उत्तराखंड के टनकपुर, काठगोदाम, रानीखेत व नैनीताल के लिए बसों का संचालन शुरू करेगा। रेवाड़ी से उत्तराखंड जाने वाले लोगों की अधिकता को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। दूसरी ओर मई माह में प्रबंधक की ओर से देहरादून के लिए चलाई गई बस का संचालन फिर से बंद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि रोडवेज प्रबंधन की ओर से हरिद्वार के लिए रेवाड़ी से बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बावल और धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। साथ ही जिले की सीमा से भिवाड़ी व नीमराना औद्योगिक क्षेत्र भी लगते हैं। ऐसे में जिले से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन या बसों से उत्तराखंड जाते हैं। जबकि ऋषिकेश के लिए एक ही नियमित ट्रेन है। देहरादून के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलती है। यात्रियों की अधिकता को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने उत्तराखंड के चार शहरों में रेवाड़ी से बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
देहरादून के लिए चलाई गई बस बंद
रेवाड़ी डिपो के बेड़े में नई बसें शामिल होने के बाद प्रबंधन ने मई में उत्तराखंड से कनेक्टिविटी के लिए रेवाड़ी से देहरादून का परमिट लिया था। इसके बाद देहरादून के लिए नई बस सेवा की शुरु की गई थी। देहरादून के लिए यह पहली बस सुविधा थी, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते इस रूट पर चलने वाली बस का संचालन रोक दिया गया है। अब सिर्फ हरिद्वार तक ही बस का संचालन किया जा रहा है। इसकी वजह से उत्तराखंड के लोगों को अब ट्रेन से देहरादून जाना पड़ रहा है। यहां रह रहे उत्तराखंड के लोग पहले दिल्ली जाते हैं और वहां से ट्रेन पकड़ते हैं।

-
वर्जन :
उत्तराखंड के चार शहरों के लिए बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच समझौता होना है। जल्द मुख्यालय से इन रूटों पर बसों की परमिट मिलने के उम्मीद है।-देवेंद्र सिंह, सीआई, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed