फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bus passes will be made for students of Mission Buniyad centers

Rewari News: मिशन बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों के बनेंगे बस पास

Fri, 26 Jul 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bus passes will be made for students of Mission Buniyad centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के पांच मिशन बुनियाद केंद्रों में पढ़ने वाले 247 विद्यार्थियों को अब बस पास जारी किए जाएंगे। वर्तमान में विद्यार्थी बुनियाद केंद्रों तक किराया खर्च कर आते-जाते हैं। बस पास जारी करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने परिवहन विभाग आयुक्त को पत्र लिखा है।
मिशन बुनियाद में कई विद्यार्थी दूरवर्ती क्षेत्रों के नामांकित हैं। कई ऐसे भी अभिभावक हैं जो घर से बुनियाद केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण बच्चों को यातायात का खर्च देने में अक्षम हैं। ऐसे में बस पास जारी होने के बाद गरीब विद्यार्थियों को काफी राहत होगी। उन्हें बुनियाद केंद्र तक पहुंचने में काफी सहूलियत होगी। मिशन बुनियाद योजना 2024-26 बैच में चयनित विद्यार्थियों की नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के साथ-साथ दो वर्ष तक केंद्रों पर मिशन बुनियाद के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के करीब 1500 विद्यार्थियों ने बुनियाद योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन तीन स्तरों पर हुई परीक्षाओं में केवल 247 विद्यार्थी का ही चयन हो सका। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों का दो लिखित परीक्षाओं व दो काउंसिलिंग के बाद विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिले में पांच बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें विकल्प फाउंडेशन के द्वारा ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार और विकल्प फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी। पूरे हरियाणा में शिक्षा विभाग की ओर से इस योजना के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के 5 हजार से अधिक विद्यार्थी केंद्रों पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्यपुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता दिया जाता है।

विद्यार्थियों को टैबलेट देगा शिक्षा विभाग

शिक्षा विभाग मिशन बुनियाद में चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट देगा ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग ले पाएं। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाएंंगी। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र पर नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां पर विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी विकसित किया जाएगा।



जिले में यहां हैं मिशन बुनियाद केंद्र

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी
राजकीय ब्याज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
-

वर्जन:

मिशन बुनियाद केंद्रों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए बस पास बनवाने के आदेश मुख्यालय की तरफ से आए हैं। इसके लिए आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मिशन बुनियाद के जिले में पांच केंद्र हैं। इनमें 247 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed