फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bullion market shines despite inflation

Rewari News: महंगाई के बाद भी चमका सराफा बाजार

Sat, 05 Oct 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bullion market shines despite inflation
फोटो: 21रेवाड़ी। शहर में एक ज्वैलर्स की दुकान में रखे सोना-चांदी के आभूषण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नवरात्र शुरू होने के साथ ही सराफा बाजार चमक उठा है। महिलाओं ने सोने-चांदी के आभूषण की खरीद शुरू कर दी है। आभूषणों की मांग को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने स्कीम शुरू कर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोना और चांदी पिछले वर्ष की अपेक्षा 25 प्रतिशत महंगा हुआ है। दीपावली के नजदीक आते ही सोना और भी महंगा हो सकता है। पिछले वर्ष अक्तूबर में 24 कैरेट सोने का दाम 61 हजार रुपये था। इस बार 77 हजार पहुंच गया है। चांदी का दाम 70 हजार था और इस बार 92 हजार प्रति किलो पहुंच गया है। शारदीय नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है। अमूमन लोग खरीदारी के लिए नवरात्र का इंतजार करते हैं। सोने के दामों में तेजी के बाद भी लोगाें का रुझान इस तरफ से कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके चलते नवरात्र में सर्राफा बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। धनतेरस तक यह रौनक और बढ़ जाएगी। इस बार भी कारोबारियों ने धनतेरस के मद्देनजर चांदी के आभूषणों समेत बर्तन, मूर्तियां, विभिन्न डिजाइनों के सिक्के आदि तैयार कराए हैं। दीपावली से पहले बारा हजारा रोड सर्राफा बाजार, न्यू सराफा मार्केट, गुड़ बाजार व ब्रास मार्किट आदि स्थानों पर स्थित सराफा कारोबारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी ज्यादा होती है। वहीं, धनतेरस पर चांदी के आभूषण ज्यादा बिकते हैं। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। बाजार में इस बार कम से कम डेढ़ से दो हजार कीमत के सिक्के मौजूद हैं। पुराने सिक्कों के दाम अधिक हैं।

-----------------
सोने-चांदी के रेट में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद भी लोग उत्साह से आभूषण की खरीदारी कर रहे हैं। हल्के और डिजाइनदार आभूषण की अधिक मांग है। नई तकनीकी से अब दो ग्राम तक टॉप्स, रिंग आदि आभूषण तैयार किए जाते हैं। - दीपक सोनी, सराफा कारोबारी, ब्रास मार्केट

--
नवरात्र के बाद करवाचाैथ, दीपावली और शादियों का सीजन आएगा। ऐसे में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। शादियों के लिए ब्राइडल ज्वैलरी की मांग ज्यादा है। ग्राहकों की मांग के अनुरूप आभूषण उपलब्ध हैं। धनतेरस पर लोग चांदी के सिक्के अधिक खरीदते हैं। - प्रदीप जैन, सराफा कारोबारी, गुड. बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed