फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bulldozers run on construction in illegally developed colony

Rewari News: अवैध रूप से विकसित कॉलोनी में निर्माण पर चलाया बुलडोजर

Fri, 27 Feb 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on construction in illegally developed colony
अवैध कॉलोनी पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को बनीपुर में अवैध रूप से विकसित काॅलोनी में निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

बनीपुर में बिना अनुमति के 7 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर जिला नगर योजनाकार की टीम ने मौके पर 12 डीपीसी, 4 चहारदीवारी और कच्चे रोड के नेटवर्क को तोड़ दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में कार्रवाई की गई।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित व शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे आश्वासन देकर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब विभागीय कार्रवाई होती है तो खरीदार स्वयं को ठगा हुआ महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed