{"_id":"6824e9beeeda18ed72018f3a","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-colony-in-nandrampur-bas-rewari-news-c-198-1-rew1001-219520-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नंदरामपुर बास में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नंदरामपुर बास में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
Thu, 15 May 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 15 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 41नन्दरामपुर बास में अवैध कॉलोनी में कॉलोनी पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने नंदरामपुर बास में अवैध कॉलोनी में निर्माण को ध्वस्त कराया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने नंदरामपुर बास में लगभग 2 एकड़ में अवैध कॉलोनी में 4 चहारदीवारी व कच्चे रोड नेटवर्क पर बुलडोजर चलवाया।
जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्यवाही अमल में लाई गई। डीटीपी मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें। प्लाॅट खरीदने से पहले कार्यालय से उस काॅलोनी की वैधता बारे पता करें, ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।