फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bulldozer runs on 5 illegally built DPCs and 3 showrooms

Rewari News: अवैध रूप से बने 5 डीपीसी व 3 शोरूम पर चला बुलडोजर

Tue, 18 Feb 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on 5 illegally built DPCs and 3 showrooms
अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलते हुए। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को अवैध रूप से बन रही कॉलोनी में निर्माण तोड़े। विभाग को सूचना मिली थी कि राजस्व संपदा खलीलपुरी, मांढैया व एनएच 8 से झज्जर रोड (नजदीक पुलिस लाइन) पर लगभग 3 एकड़ में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस पर विभाग ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकर की टीम ने मंगलवार को 5 डीपीसी. 3 शोरूम पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार राजेन्द्र टी शर्मा ने लोगों से कहा है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में सुनिश्चित जरूर कर लें। वहीं किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर सब्जबाग दिखाकर बेच रहे प्लाॅट

राजेन्द्र टी शर्मा ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाॅट बेच देते हैं। पीड़ित को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति ने प्लाॅट खरीदा है वह खुद को ठगा महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed