फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bulldozer on illegal colony being developed on two acres

Rewari News: दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर

Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer on illegal colony being developed on two acres
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम की ओर से बुधवार को शहरी क्षेत्र/नियंत्रित क्षेत्र रेवाड़ी में अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की गई। इस कार्यवाही में गढ़ी बोलनी रोड स्थित डवाना के पास लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में लगभग 07 डीपीसी, 5 चारदीवारी व 8 अवैध कब्जा और नेटवर्क रोड को तोड़ा गया। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध काॅलोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है।
विज्ञापन

उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें, ताकि आम जन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed