फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Brother-in-law raped a minor after kidnapping her

Rewari News: नाबालिग का अपहरण कर जीजा-साले ने किया दुष्कर्म

Sat, 03 Jun 2023 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law raped a minor after kidnapping her
रेवाड़ी। बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला श्योपुर के गांव सोए निवासी बलराम उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। बलराम के जीजा ने नाबालिग का अपहरण कर उसके पास पहुंचा था। जीजा के बाद साले ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बावल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 29 मार्च को थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि सात मार्च को उसकी नाबालिग बेटी को कोई अपने साथ बहला-फुसला कर ले गया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने 31 मई को नाबालिग को आरोपी बलराम उर्फ बल्लू निवासी मध्यप्रदेश जिला श्योपुर के गांव सोए से बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण और काउंसिलिंग कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराएं तो नाबालिग ने बताया कि राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी ब्रजेश उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने ब्रजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अपने साले बलराम उर्फ बल्लू के पास भेज दिया था। जहां आरोपी बलराम उर्फ बल्लू ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बलराम उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed