फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bright sunshine raises temperature, mild cold persists in the morning and night

Rewari News: तेज धूप से बढ़ा तापमान, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

Fri, 06 Mar 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine raises temperature, mild cold persists in the morning and night
रेवाड़ी। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च के दूसरे पखवाड़े में आंधी, बारिश तो कहीं बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मार्च के पहले पखवाड़े में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं 8 और 9 मार्च को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च के दूसरे पखवाड़े में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से अधिक और रात का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है।

पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है जबकि उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में सामान्य या कम वर्षा का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार मार्च में सक्रिय होने वाले कम से कम तीन पश्चिमी विक्षोभों के कारण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में तेज हवाएं, आंधी तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। इससे पूरे महीने मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed